फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिला अस्पताल पहुंची 2.70 करोड़ की सीटी स्कैन मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर के पहले सप्ताह से जांच शुरू होने की उम्मीद
विज्ञापन

18 दिनों से जिला अस्पताल में बंद है सीटी स्कैन की सुविधा

महराजगंज। जिला अस्पताल में करीब 18 दिनों से बंद सीटी स्कैन जांच की सुविधा सितंबर के पहले सप्ताह में बहाल होने की उम्मीद है। शुक्रवार को चेन्नई से नई सीटी स्कैन मशीन जिला अस्पताल पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, सीटी स्कैन मशीन के अस्पताल पहुंचते ही कर्मचारियों ने उसे निर्धारित कक्ष में शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया है। मशीन की शिफ्टिंग पूरी होने के बाद इंजीनियरों की टीम मशीन में एप्लीकेशन इंस्टॉल करने के साथ तकनीकी सेटअप पूरा करेगी। इसके बाद मशीन का ट्रायल किया जाएगा और सब कुछ ठीक मिलने पर सीटी स्कैन जांच शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त खर्च का भार पड़ रहा है। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए बड़ी संख्या में मरीज प्रतिदिन पहुंचते हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एके द्विवेद्वी ने बताया कि नई सीटी स्कैन मशीन 2.70 करोड़ रुपये की है। मशीन के पहुंचने के बाद अब उसे सुरक्षित तरीके से सीटी स्कैन कक्ष में स्थापित करने का काम किया जा रहा है। शिफ्टिंग के बाद संबंधित कंपनी के इंजीनियर एप्लीकेशन और जरूरी सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करेंगे। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रायल जांच होगी। ट्रायल सफल रहने पर सीटी स्कैन सेवा मरीजों के लिए शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें