फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: लार सीएचसी में मरीजों की उमड़ी भीड़, तीमारदारों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। स्थानीय सीएचसी के पर्ची काउंटर पर बृहस्पतिवार को तीमारदारों की भीड़ रही। लोग सुबह आठ बजे से लाइन में लगकर पर्ची ले रहे थे। इसी बीच एक तीमारदार आगे खड़े लोगों को हटाकर पर्ची लेने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन

यह देख पहले से लाइन में खड़े लोगों ने विरोध किया। इस पर युवक उलझ गया। बात इतनी बढ़ी की मारपीट होने लगी। इससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि, इससे कोई भी कार्य प्रभावित नहीं हुआ। मौके पर मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से किसी तरह मामला शांत कराया गया। उधर ओपीडी में आए 400 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया।
सीएचसी में क्षेत्रीय लोगों के अलावा बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र के लोग भी इलाज कराने आते हैं। सुबह पर्ची काउंटर पर लोग लाइन में लग गए। भीड़ इतनी थी कि धक्का-मुक्की करने लगे। ओपीडी में डॉ. विशाल यादव, डॉ. आशुतोष सिंह मरीजों का इलाज कर रहे थे। तीन दिनों से पड़ रही बेतहाशा गर्मी की वजह से वायरल बुखार, खांसी और खुजली से पीड़ित मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

इसके अलावा पेट दर्द, उल्टी के 50 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया। कुछ मरीजों का एक सप्ताह से बुखार नहीं छोड़ रहा था। इस पर डॉ. ने बीपीएमयू लैब में जांच कराने की सलाह दी। यहां भी मरीजों की लंबी लाइन रही। उधर दवा वितरण कक्ष के लाइन में भी मरीजों की भीड़ रही।
फार्मासिस्ट सभी को बारी बारी से दवा वितरण कर रहे थे। उधर महिला प्रसूति विंग में भी मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्साधीक्षक डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें