फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर के बरामदे में घुसा मगरमच्छ, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा थाना क्षेत्र के महुअवा अड्डा गांव में बुधवार की देर रात एक घर के बरामदे में मगरमच्छ घुस आया। उसे देखकर परिजन में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़कर रोहिन नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी आशीष सिंह के घर के बरामदे में रात करीब 10 बजे मगरमच्छ दिखाई दिया। उनकी बेटी की नजर उस पर पड़ी तो वह शोर मचाने लगी। इसके बाद परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर अड्डा चौकी प्रभारी अजय कुमार यादव पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे। वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। उत्तरी चौक के डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि मगरमच्छ को रोहिन नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें