फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल गए बनारस के युवक की मौत

Mon, 03 Apr 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
death - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सोनौली(महराजगंज)। बनारस से नेपाल घूमने गए चार दोस्तों में रास्ते में ही एक की मौत हो गई। उसकी लाश को लेकर नेपाल से भारत में प्रवेश करते समय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) ने उन्हें जांच के लिए रोक लिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह करीब नौ बजे नेपाल से सोनोली बॉर्डर के रास्ते कार में सवार चार युवक भारतीय सीमा में घुस रहे थे। जांच के लिए एसएसबी ने सीमा पर उन्हें रोक लिया। जांच पड़ताल में कार की पिछली सीट पर एक युवक की लाश मिली। एसएसबी ने तीनों युवकों से पूछताछ की। संदेह होने पर सोनौली पुलिस को अवगत कराते हुए कार समेत शव और तीनों युवकों को सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस हिरासत में लिए गए तीनों युवकों में से एक राहुल पांडे निवासी इलाहाबाद ने पूछताछ में बताया कि शनिवार को सोनौली बॉर्डर से वे चारों दोस्त काठमांडू के लिए रवाना हुए थे। रात में अभी चितवन पहुंचे ही थे कि रास्ते में सबने शराब पी। थाना कैंट वाराणसी निवासी आशुतोष दीक्षित (27) ने ज्यादा शराब पी ली थी। चितवन के एक होटल में ठहरे थे। देर रात आशुतोष की तबीयत खराब हुई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


नेपाल अनजान होने के कारण वे दोस्त की लाश को भारत ले जाने का फैसला लिया और चितवन से वापस लौट आए। तीनों साथी बनारस के रहने वाले हैं और अपने को महिंद्रा फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बता रहे हैं। सोनौली पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल, सोनौली टीपी श्रीवास्तव ने बताया कि मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी है। उसके घर वाले आ रहे हैं। पोस्टर्माटम की रिपोर्ट और परिजनों के तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें