फरेन्दा क्षेत्र में पकडी गई अवैध लकड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा/पनियरा। बड़डार बीट के लोधपुरवा गांव के पोखरे से दो ट्राली लकडी बरामद किया गया। वन विभाग की टीम लकड़ी मालिक की खोजबीन में जुट गई है। वन क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण सिंह यादव ने बताया कि बृजमनगंज क्षेत्र के बड़डार बीट के लोधपुरवा गांव के एक पोखरा से मुखबिर की सूचना पर साखू, सागौन व जामुन की लगभग 35 बोटा लकड़ी बरामद की गई।
पोखरे में काफी दिनों से लकड़ी छिपा कर रखी जाती थी। लकड़ी देखने भी लग रहा था कि काफी दिन पुरानी लकड़ी मालूम पड़ रही है। रेंजर ने बताया कि लोधपुरवा गांव में कच्ची शराब का हब होने के नाते काफी संख्या में लोग लकड़ी का प्रयोग करते है। लेकिन काई भी धंधेबाज कार्रवाई में पकड़ा गया। लकड़ी में अधिकतम लकड़ी जलौनी के रूप में प्रयोग कर लेते है। घने कोहरे के कारण लकड़ी माफिया उसका लाभ लेकर कटान करते रहते है। जिससे वन विभाग का काफी क्षति होता रहता है।
उधर, बांकी रेंज पनियरा के मंगलपुर नहर पर रविवार को दोपहर में पिकअप पर लदी आठ बोटा जामुन की लकड़ी बरामद करने के साथ ही तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। किसी ने अवैध लकड़ी पिकप पर लदने की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेंजर बृजेश कुमार और धवई वीट के फारेस्टर कमलेश्वर राय के साथ फारेस्टगार्ड सुमित कुमार यादव, वाचर श्रीजतन,भरत यादव व फारेस्टगार्ड हरिहर मिश्रा मौके पर पहुंच कर लकड़ी सहित पिकप व ड्राईवर नरसिंह ग्राम सभा मंगलपुर निवासी व मट्ठू यादव, ज्ञानेंद्र यादव निवासी नटवां को कब्जे में ले लिया।
रेंजर बृजेश कुमार ने बताया कि मट्ठू यादव के घर तलाशी ली गई तो दो बोटस साखू की लकड़ी भी बरामद की गई। उसे रेंज परिसर लाया गया । इसके बाद फारेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई कर पिकअप सीज कर दिया गया और अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है।