पुरन्दरपुर/लक्ष्मीपुर। दो युवतियों सेे होली में रेप का मामला प्रकाश में आया है। रविवार को पुरंदरपुर थाने में तहरीर दी गई। जिसमें पड़ोसी गांव के युवकों पर आरोप लगाया गया है।
तहरीर के मुताबिक पहली घटना थाना क्षेत्र के करीब गांव में हुई। युवती रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ती है। घटना की शाम को गांव के बाहर निकली थी कि पड़ोसी गांव के दो युवकों ने दुराचार किया। युवती की तलाश में निकले अभिभावकों ने आरोपी युवकों को घेर लिया तथा पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दी। दूसरी घटना भी थाना क्षेत्र के ही एक वन ग्राम निवासी के यहां हुई। तहरीर में बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पहली घटना में भाई व दूसरी घटना में पिता ने तहरीर दी। एसओ पुरन्दरपुर चन्द्रेश यादव का कहना है कि मामला गंभीर है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।