छापेमारी कर लहन नष्ट करती पुलिस व आबकारी की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
फरेंदा। आगामी विधान सभा के चुनाव को देखते हुए आबकारी विभाग की कार्रवाई के अभियान में शुक्रवार को बृजमनगंज सहित कई जगहो पर छापेमारी कर 45 लीटर कच्ची शराब व 40 शीशी नेपाली शराब बरामद करके सात लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की।
आबकारी इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद के नेतृत्व में बृजमनगंज क्षेत्र के चिरैयाकोट में राजमती, भुअर के पास से 10 लीटर, इंदरजोत निवासी रूबी के पास 15 लीटर, महमूदपुर के मोती के पास 10 लीटर, राकेश के पास 10 लीटर और गुजराती के पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। रायपुर पांडेय उर्फ रमवापुर में छापेमारी के दौरान किरन के पास से 40 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई।
इंस्पेक्टर बसंत प्रसाद ने बताया कि चुनाव में गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए सभी धंधेबाजों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई। टीम में गेना सिंह, दरोगा यादव, अरविंद त्रिपाठी, बृजगोपाल यादव व अनिल गौतम आदि रहे।