फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेल्डिंग गैस टैंक फटा, युवक घायल, गंभीर

Sat, 30 Apr 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
विज्ञापन
गैस टैंक फटने से युवक घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। धानी ढाले पर गैस से वेेल्डिंग करते समय गैस टैंक फट जाने से पास काम कर रहे एक युवक को गंभीर चोटेें आईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकटी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन

फरेंदा क्षेत्र के मथुरानगर धानी ढाला निवासी रामगुलाब गैस वेल्डिंग की दुकान पर मिस्त्री का काम करता है। शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजेे  वेल्डिंग का  कुछ काम कर रहे थे। उसी दौरान तेज धूप व तापमान अधिक होने के कारण वेल्डिंग करने वाले गैस की टंकी फट गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिलिंडर फटते ही पूरे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। 
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सीएचसी बनकटी इलाज के लिए ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। लोगों का कहना है कि अभी दो दिन पहले भी वेल्डिंग करने वाला गैस टैंक फटा था। जिसमें एक युवक गुड्डुू बुरी तरह से झुलस गया था।             उसका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें