सड़क पार करते समय तेज रफतार ट्रक की चपेट में गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
- फोटो : अमर उजाला
नौतनवां। गोरखपुर से काठमांडू सब्जी लादकर जा रहा मिनी ट्रक सोमवार की दोपहर सोनौली गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के नौतनवा बाईपास पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस घटना में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोटें आई हैं। जबकि कई राहगीर बाल बाल बचे गये।
खबर के मुताबिक गोरखपुर से हरा मटर लादकर ट्रक काठमांडू के लिए चला। दोपहर डेढ़ बजे के आसपास नौतनवा बाईपास पर अपनी साइड छोड़कर ड्राइवर ट्रक को डिवाइडर के दाहिनी तरफ गलत लेन में तेज गति से ले जा रहा था। तभी उसी केे आगे जा रही मिट्टी लदी एक ट्राली ने सड़क से लिंक सड़क पर मोड़ दिया और सामने से एक ट्रक आ गया। उसके बाद मिनी ट्रक अनियंत्रित हो गया और कुछ दूर आगे जाक
र गड्ढे में पलट गया। वहीं ट्रक की चपेट में आने से उसी रास्ते आ रहा डगरूपुर निवासी इन्द्रजीत मौर्य की साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि उसने भाग कर जान बचाई। वहीं सड़क किनारे गड्ढे में मछली मार रहे बच्चों ने भी भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना में ट्रक चालक कम्पियरगंज थाना निवासी गुड्डू यादव का मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी थी।