फरेंदा। नेपाल से मजदूरी कर घर लौटते समय भैया फरेंदा चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर ट्रॉली पलट गई। जिसमें बैठे 11 मजदूर घायल हो गए। घायलों में छह की हालत नाजुक देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
गोरखपुर क्षेत्र के चौरीचौरा निवासी 24 लोग नेपाल में बिजली विभाग का खंभा गाड़ने के लिए गए थे। रविवार रात करीब 12 बजे नेपाल से ट्रॉली पर सवार होकर गोरखपुर के लिए निकले। भैया फरेंदा चौराहे के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित होकर ट्रॉली सड़क के किनारे पलट गई।
जोधपुर चौरीचौरा के राहुल, नरसिंह, पुष्पेन्द्र व झंगहा थाना क्षेत्र के दीनदयाल, मिर्जापुर के अजीत कुमार, जोगिया गोरखपुर के बुद्धू, सरदारनगर के तीरथ पासवान, दुधही फार्म निवासी रामभजन, जयपुर खोराबार के हनुमान, नागेन्द्र व अजय गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना लोगों ने108 नंबर एंबुलेंस सेवा को दी। एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद छह लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।