फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 18 Oct 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
श्यामदेउरवा पुलिस ने लकड़ी सहित पिकअप को सीज कर दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बिलासपुर नर्सरी के पास सोमवार की रात दबीश दे कर लौट रहे एसओ श्यामदेउरवा ने आ रहे पिकअप को रोका। उस पर लकड़ी लदी थी। वाहन चालक कोई कागज नहीं दिखा सका।  पुलिस ने वाहन को थाने लाकर सीज कर दिया और दोनों आरोपियों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार रात एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव हमराही हरेराम सिंह, राजेश यादव के साथ दबिश दे कर लौट रहे थे। वह बिलासपुर नर्सरी के पास पहुंचे थे कि हरपुर तिवारी की तरफ से पिकअप आती दिखी। टार्च दिखाकर रुकने का इशारा किया। वाहन रुकी तो सिपाही ने देखा कि उस पर पंद्रह बोटा सागौन और दो बोटा साखू की लकड़ी लदी थी। एसओ ने पिकअप चालक से लकड़ी के कागजात मांगे। चालक कोई कागजात दिखा नहीं पाया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम प्रमोद यादव निवासी महुअवा बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर तथा उस पर बैठा व्यक्ति अपना नाम नंदलाल निवासी बसडिला थाना पनियरा महराजगंज बताया। श्यामदेउरवा पुलिस ने लकड़ी सहित पिकअप को सीज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। इस संबंध में एसओ श्यामदेउरवा रमाकर यादव ने बताया कि चोरी का साखू और सागौन की लकड़ी लदा वाहन पकड़ा गया है। साथ में दो लकड़ी तस्कर भी पकड़े गए हैं। वाहन और लकड़ी को सीज कर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें