फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसने से दो महिलाओं की मौत, हत्या का आरोप  

Mon, 30 May 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को अलग अलग जगहों पर संदिग्ध हालत में झुलसने से दो विवाहिताओं की मौत हो गई। एक मामले में मायका पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।कोठीभार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा निवासी गुंजा रविवार की दोपहर घर में संदिग्ध हालत में झुलस गईं। इससे उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता रामउदित वर्मा निवासी सिसवनिया ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को अपनी बेटी की शादी की थी।
विज्ञापन


लेकिन घर वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। रविवार को उन लोगों ने जलाकर मार डाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दूसरी घटना सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेता सुरहुरवा में हुई। यहीं की रहने वाली गोल्डी रविवार को पारिवारिक कलह में रविवार को आग लगा ली।

आनन फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।  रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोल्डी का पति नरसिंह मुंबई रहता है। घर पर देवर से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। उसके बाद उसने आग लगा ली। ससुराल वालों ने मायके पक्ष केे सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें