फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊआइमा में रोका विवाहिता का शव, पति हिरासत में

Mon, 30 May 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 जेठवारा थाना क्षेत्र के फूलपुर में विवाहिता की मौत के बाद रविवार को उसका अंतिम संस्कार करने ससुरालीजन रिश्तेदारों के साथ इलाहाबाद जा रहे थे। मायकेवालों ने मऊआइमा थाना क्षेत्र में शव वाला वाहन रोक लिया। इसके बाद काफी देर तक बवाल होता रहा। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची जेठवारा पुलिस ने पति व ससुर को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फूलपुर निवासी रविशंकर का विवाह एक वर्ष पहले जनपद इलाहाबाद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के गेंदा उमरिया निवासी अनीता देवी (23) के साथ हुआ था। शनिवार को अनीता की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले भी पहुंच गए। रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पति अपने रिश्तेदार व गांव के लोगों के साथ इलाहाबाद जा रहा था। मायके वालों ने गांव के करीब शव लदा वाहन रोक लिया।
विज्ञापन


वे पति व ससुरालीजनों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाने लगे। इसे लेकर बवाल होने लगा। खतरे की आशंका को देखते हुए आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मऊआइमा पुलिस ने सभी को शांत कराया। बाद में जेठवारा पुलिस भी पहुंच गई। सभी से पूछताछ के बाद जेठवारा पुलिस ने पति रविशंकर व ससुर श्रीराम को हिरासत में ले लिया। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया। एसओ दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि विवाहिता की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ होगी। पति व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पति अनीता की मौत जहरीला जंतु काटने से बता रहे हैं। मायके वाले उसकी हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें