फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैकुंठी नदी में दो दोस्त डूबे

Fri, 25 Mar 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
शवों को बाहर निकालते पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घुघली के दो परिवारों के लिए होली आफत लेकर आई। रिश्तेदारी में आए दोनों युवक होली खेलने के बाद शाम बैकुंठी नदी में नहाने के लिए गए। गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए। एक की कुछ देर बाद लाश मिली लेकिन दूसरे की गोताखोरों के सहयोग से तलाश जारी है।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के नेबुआ नौरंगिया निवासी भोला जायसवाल व कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी बिट्टू जायसवाल होली में घुघली निवासी अमन जायसवाल के यहां आए थे। बताया जा रहा है कि अमन का बर्थडे था। इसी लिए दोनों दोस्त आए थे। होली खेलने के बाद अमन, भोला व बिट्टू के अलावा दो और युवक बैकुंठी नदी में नहाने के लिए पहुंचे। नदी में पहले भोला कूदा लेकिन बाहर नहीं निकला।

उसके बाद एक और दोस्त कूदा तो वह डूबने लगा। अन्य साथियों ने उसे बचा लिया। उसके बाद बिट्टू कूदा लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला। दो युवकों के डूबने को लेकर बाकी के साथी शोर मचाए तो घर वालों के साथ आसपास के लोग पहुंचे। गोताखोरों के मदद से दोनों की तलाश शुरू हो गई। कुछ देर बाद भोला की लाश मिल गई लेकिन बिट्टू का अब भी पता नहीं चला। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है। युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें