फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले दो और गिरफ्तार

Tue, 02 Oct 2018 12:52 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले दो और गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौक के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले दो और आरोपियों को श्यामदेउरवा पुलिस ने सोमवार को सुबह हरपुर तिवारी लक्ष्मीपुर जरलहिया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित था। दोनों के पास से एक  एक देशी कट्टा बारह बोर, पंद्रह बोर के दो-दो जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


परतावल के प्रमुख स्वर्ण व्यवसायी के मोबाइल पर 25 सितंबर की रात 10 लाख रुपये की फिरौती का फोन आया। रकम नहीं देने पर  जान गंवाने की धमकी भी दी गई। व्यवसायी ने श्यामदेउरवा पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद श्यामदेउरवा पुलिस ने बीते बुधवार को भोर में करीब तीन बजे रंगदारी की रकम लेने  आ रहे दो आरोपियों गुड्डू शर्मा और निहाल खान को लखिमा धनहा के बीच पुलिया के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गये थे। इंस्पेक्टर श्यामदेउरवा रामपाल ने बताया कि सोमवार को सुबह दो अन्य आरोपियों अब्दुल्ला उर्फ सोनू निवासी नयागांव  थाना पीपीगंज गोरखपुर और  सैयद अली  उर्फ पंडित  एजाज पुत्र छेदी निवासी पैकवलिया थाना दुधारा जिला संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें