फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक भिड़ीं, सात लोग घायल

Wed, 08 Mar 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
एक ही मोटरसाइकिल पर बैठे थे तीनों, किसी ने नहीं लगाया था हेलमेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/बृजमनगंज। गोपलापुर शाह में श्री रुद्र महायज्ञ में रामलीला देखने जाते समय दो बाइक की टक्कर में 7 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी मेवालाल (55) बाइक पर अपने पुत्र गोलू (10), पुत्री पूनम (13) तथा एक अन्य को बैठाकर सोमवार की रात साढ़े नौ बजे गोपलापुर शाह में रामलीला देखने जा रहे थे। गोपलापुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही एक बाइक से टक्कर हो गई। बाइक सवार मनीष (22) पुत्र रामलगन निवासी गोपलापुर, सुनील (20) तथा एक अन्य की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक  पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी बनकटी फरेंदा भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां से मनीष की हालत अत्यंत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


बृजमनगंज के मंदिर मोड़ पर ऑटो व बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को फरेंदा रोड पर स्थित मंदिर मोड़ के पास एक ऑटो व बाइक आपस में भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार योगेंद्र निवासी परगापुर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक ऑटो लेकर फरार हो गया। घायल योगेंद्र को सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां पर इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें