बॉर्डर पर कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए
- फोटो : दिनेश जायसवाल
सोनौली एसएसबी ने मंगलवार को सरहद पर 40 कछुओं के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कछुओं को काठमांडू के रास्ते चीन ले जाने की योजना थी। कछुओं की कीमत 80 लाख रुपये आंकी गई है।
सोनौली कोतवाली के रजिया घाट के रास्ते पर शाम को दो युवक साइकिल से नेपाल जा रहे थे। एसएसबी जवानों ने तलाशी ली तो दोनों के पास बैग से 40 कछुए मिले। कड़ाई से पूछताछ में अपना नाम श्याम पत्थरकट निवासी अमुवा लखन चौक रुपनदेही, दूसरे ने आशीष थापा निवासी देवी नगर भैरहवा नेपाल बताया। आरोपियों का कहना है कि कुछआ नौतनवा के छपवा बाईपास पर दो लोगों ने दिया है।
साइकिल से बॉर्डर पार करा कर भैरहवां पहुंचाना था। जिसके बदले पांच हजार रुपये मिलते। वहां से दूसरा युवक कछुओं को काठमांडू फिर चीन भेजता। एसएसबी डंडा हेड सुरजीत सिंह ने बताया कि कछुए जीवित हैं। जिनकी कीमत 80 लाख आंकी गई है। तस्करी में संलिप्त लोग दक्षिण भारत से लाकर सीमा पर दे देते हैं।