फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 26 Nov 2016 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए दो आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज।सिसवा बाजार के चोखराज तुलस्यान इण्टर कालेज के पास सिसवा- निचलौल मार्ग पर पुलिया के पास शुक्रवार सुबह लगभग 7 के करीब पुलिस ने दो मोटरसाईकिल सवार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कारों के पास से 23 लाख रूपये की मादक पदार्थ बरामद हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई कर तस्करों को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


   शुक्रवार थानाध्यक्ष कोठीभार आनंद कुमार गुप्ता व चौकी इंचार्ज सिसवा सतीश सिंह कांस्टेबल दिनेश कुमार कुशवाहा, राजकुमार सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय  वाहन चेकिंग पर थे। उसी समय सबया की तरफ से एक तीव्र गति से आती हुई मोटरसाईकिल दिखी जिसपर दो युवक सवार थे। बाइक चालक की नजर पुलिस पर पड़ी तो वे मुड़कर भागना चाहे।

पुलिस को उन्हें संदिग्ध लगे। पीछाकर उन्हें धर दबोच लिया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि तस्करों के पास 550 ग्राम चरस व 182 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ है। अनुमान  है कि ये नेपाल के रास्ते ला रहे थे। तस्करों की पहचान इमरान अंसारी थाना रामकोला ग्राम परसौनी जनपद कुशीनगर व रणजीत सिंह थाना रामपुर कारखाना ग्राम करनपुर जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें