फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 डायल परियोजना का प्रशिक्षण शुरू हुआ

Mon, 07 Nov 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस लाइंस में 100 डायल की जानकारी प्राप्त करते दरोगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस इमरजेंसी प्रबंधन प्रणाली पीइएमएस यूपी  100 परियोजना के तहत महराजगंज जिले को तीसरे चरण में शामिल किया गया है। इस प्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु उपरोक्त परियोजना में  नामित पुलिस कर्मियों का प्रशिक्षण पुलिस लाइंस में रविवार को प्रारंभ किया गया। परियोजना में नामित अधिकारी, कर्मचारियों को 25 नवंबर तक लखनऊ से आए पुलिस एवं महेंद्रा डिफेंस सिस्टम के प्रशिक्षक ट्रेनिंग देंगे। 
विज्ञापन


एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में किसी भी आकस्मिक सहायता हेतु 100 नंबर डायल करने पर कॉल सीधे लखनऊ स्थित केंद्रीय नियंत्रण कक्ष को प्राप्त होगा। वहां से जनपदों को आवंटित पेट्रोलिंग वाहनों को आकस्मिक सहायता के लिए भेजा जाएगा। नागरिकों को पुलिस की तत्काल सहायता उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की जा रही है।

इसमें आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया गया है। 100 डायल परियोजना में लगे वाहनों में मोबाइल डाटा टर्मिनल तथा डिजिटल वायरलेस सेट के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं का त्वरित गति से संप्रेषण कर पीड़ित को तत्काल सहायता पहुंचाई जाएगी। जनपद में कुल 190 कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला स्तर के नोडल अधिकारी एएसपी हरिगोविंद, सीओ निचलौल सुरेश तिवारी, उप निरीक्षक बनवारी लाल, उप  निरीक्षक शिवशंकर तिवारी तथा परियोजना में लगे अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें