फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक मरा

Sun, 10 Jan 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनापुर ढाले पर रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वालों ने आनन-फानन उसे सीएचसी बनकटी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर भीड़ को उग्र होते देखकर ट्रक चालक दुर्घटना स्थल से ट्रक लेकर भाग निकला। वह ट्रक लेकर पुरन्दरपुर थाने पर स्वयं ही पहुंच गया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुरन्दरपुर थाना के मोहनापुर ढाले पर रविवार को दो बजे एक ट्रक सोनौली से गोरखपुर की तरफ जा रहा था। ट्रक ज्योंहि मोहनापुर रेलवे क्रॉसिंग पार किया। तभी बहोरपुर निवासी इरसाद (20) उसकी चपेट में आ गया था। एसओ पुरन्दरपुर आनन्द कुमार गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें