सोनौली की बढ़ती घटनाओं से गुस्साए व्यापारियों ने सोनौली में जाम लगा दिया। आधा घंटे बाद पहुंचे सीओ के आश्वासन व्यापारियों ने जाम खत्म किया।
नौतनवा निवासी सुरजीत सिंह की सोनौली मेन रोड पर जनरल स्टोर्स की दुकान है। बुधवार रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया लेकिन किन्हीं वजहों से उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
बृहस्पतिवार की सुबह सुरजीत दुकान पर पहुंचे तो ताला टूटा देखा। देखते ही देखते और भी व्यापारी वहां जुट गए। उनका गुस्सा पुलिस के प्रति था। गुस्साए व्यापारी वहीं सड़क जाम कर दिए। कहना था कि पुलिस गश्त करती थी तो चोरी की घटना नहीं होती। जाम की जानकारी सीओ गोपीनाथ सोनी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों को पुलिस गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया। तब जाकर आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं। इस संबंध में प्रभारी कोतवाल आरके सिंह ने बताया की चोरो ने ताला तोड़ कर शटर आधा फुट ऊपर उठाया था लेकिन उनके इरादों को सफलता नहीं मिली।