फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर पकड़े

Wed, 27 Apr 2016 11:58 PM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
एसपी भारत सिंह ने बाइक चोरी का पर्दाफाश किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज-सिसवा बाजार। जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल को देखते हुए एसपी कड़ा रुख अख्तियार किया है। बुधवार को बाइक चोरों के अतंर्जनपदीय गिरोह का खुलासा किया। कोठीभार थाना क्षेत्र के सबयां तिराहे से मंगलवार की रात आठ बजे पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने उनके कब्जे से 6 चोरी की बाइकें बरामद की। पकड़े गए चोर कोठीभार थाना क्षेत्र के निवासी हैं। बरामद बाइकें खलीलाबाद, कसया (कुशीनगर) व बोदरवार(कुशीनगर) से चुराई गई थीं।  

एसपी भारत सिंह द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण एवं सक्रिय अपराधियों के गिरफ्तारी अभियान के क्रम में मंगलवार की रात मुखबिरों द्वारा कोठीभार पुलिस को सूचना मिली की कुछ लोग कई बाइकों को पिकप में लादकर बिहार के रास्ते नेपाल ले जाने वाले हैं।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कोठीभार थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, एसआई कन्हैया पांडेय, चौकी प्रभारी सिसवा सतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल अभिनव सिंह, संजीव श्रीवास्तव, राजेश कुमार पांडेय, राजकुमार सिंह, प्रदीप सिंह सेंगर, जनेश्वर सिंह व राजेश पाठक की टीम रात आठ बजे सबयां तिराहा पहुंच वाहन चेकिंग शुरू कर दी।

थोड़ी देर बाद दो संदिग्ध बाइक सवारों को पुलिस ने रोककर कागजात की मांग की तो दोनों बाइकें चोरी की निकली। उक्त दोनों व्यक्ति मुकामी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले निकले। 
जिसमें से एक की पहचान ग्राम सभा सिसवा बुजुर्ग के बुढऊआ टोला निवासी जय प्रकाश भारती तथा दूसरे की पहचान जितेंद्र भारती ग्राम सभा गुरली के चेयरमैन टोला के निवासी के रूप में हुई।

उक्त चोरों ने बताया की हमारा एक साथी गुरली पुल के बगल में स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे सागौन के बागीचे में चार बाइकों के साथ इंतजार कर रहा है। इन सभी बाइकों को हम पिकप पर लादकर बिहार के रास्ते नेपाल ले जाने वाले हैं।

जिसके बाद कोठीभार पुलिस ने उक्त स्थान पर पहुंचकर वहां से चार बाइकों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसकी पहचान मुकामी थाना के ग्राम सभा रमगढ़वां निवासी सुल्तान के रूप में हुई। 


 बताया कि इनके गैंग का मुख्य सरगना सूरज नगर पुंदन छपरा थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर निवासी सद्दाम को खलीलाबाद पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ 24 अप्रैल रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें