फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धानी मेंएक ही रात दो दुकानों में चोरी

Sat, 25 Mar 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
theft
विज्ञापन
धानी/अड्डा बाजार। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के धानी में गुरुवार की रात मुख्य चौराहे पर कपड़ा और किराना व्यवसायी की दुकान के शटर के ऊपर बने झरोखे से अंदर घुसे चोर नकदी ले फरार हो गए।
विज्ञापन


धानी बाजार पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर की दूरी पर मुख्य मार्ग पर कुबेर की कपड़े की दुकान है। प्रतिदिन की भांति दुकान बंद कर वह घर चले गए। सुबह देखे तो दुकान के अंदर सारे सामान अस्त-व्यस्त थे। इसी प्रकार  किराना व्यवसायी दिनेश के वहां भी दुकान में घुस कर चोर कैश बाक्स लेकर भाग गए। व्यवसायी कुबेर द्वारा पुलिस चौकी पर तहरीर दे दी है। चौकी इंचार्ज धानी ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

बृहस्पतिवार की रात पैसिया बाबू पोखरे के पास नेशनल हाईवे पटरी पर स्थित दो पान की गुमटियों का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी हो गया। दुकानदारों को शुक्रवार की सुबह जानकारी हो सकी। सूचना पाकर 100 नंबर वाहन 2575 मौके पर पहुची। खबर मिलते ही नौतनवां थाना पुलिस भी मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन


नौतनवां थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार के सुरेश प्रसाद गुप्ता और संत कुमार यादव पैसिया बाबू पोखरे के पास नेशनल हाईवे पटरी के किनारे पान की दुकान खोल रखे हैं। पुलिस को दिए तहरीर में सुरेश ने बताया है कि बृहस्पतिवार की शाम दुकान बंद करके आवास चले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि गुमटी का ताला तोड़कर उसमें रखे 6 सौ नकदी और सामान समेत लगभग 2 हजार का नुकसान हुआ है।

जबकि रात संत कुमार के घर के एक सदस्य दुकान के पास सोए हुए थे। बताया कि सूचना पाकर 100 नंबर के अलावा संपतिहां चौकी के दरोगा अशोक यादव सिपाहियों के साथ मौके पर पहुचे। थाने से जायजा लेने पहुचे सब इंस्पेक्टर अमरजीत यादव ने कहा कि वास्तविकता पता किया जा रहा है। चोर जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें