फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैया फरेंदा में मोबाइल की दुकान में चोरी

Thu, 20 Oct 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा। भैया फरेंदा क्षेत्र में चोरी का सिलसिला बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। चोर आए दिन पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सोमवार की रात चोरों ने मोबाइल की दुकान में घुस कर नकदी समेत काफी समान उठा ले गए।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के लेजार महदेवा निवासी पप्पू पटेल भैया फरेंदा चौराहे के बैंक रोड पर मोबाइल रिपेयरिंग व रिचार्ज तथा डाउनलोडिंग की दुकान खोल रखी है। रोज की भांति सोमवार को दुकान को बंद कर गांव चला गया। रात चोर मकान के पीछे सीढ़ी लगा कर दुकान में घुस गए और अंदर रखा लैपटॉप, रिपेंयरिंग के लिए आया 15 मोबाइल, दस नया मोबाइल, हजारों रुपये का रिचार्ज कूपन व हार्ड डिस्क व बारह हजार रुपये नकदी उठा ले गए। सुबह जब दुकान खोला तो उनके होश उड़ गए। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें