फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दुकानों से सामान चोरी

Sat, 29 Apr 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुकान में ताला तोड़ कर हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
कोठीभार। थाना क्षेत्र के सिसवा ब्लाक रोड स्थित रायपुर के श्यामसुंदर कटरा में बीती रात चोरों ने चार दुकानों और सिसवा कस्बे के मोबाइल की दुकान का ताला तोड़ नकदी समेत सामान उड़ा दिया।
विज्ञापन


रायपुर के श्याम सुंदर कटरा के चार दुकानों में से विकास रौनियार के सहज जनसेवा केंद्र से तीन हजार नकद, एक इन्वर्टर, उमेश गुप्ता व पप्पू कुमार की कास्मेटिक की दुकान से आठ हजार नकद और सामान, रब्बुल की दुकान में सिलाई के लिए रखे 11 सेट पैंट शर्ट, चार सेट लेडीज सूट व मोबाइल लेकर चोर चलते बने। सिसवा के अमरपुरवा स्थित इंडियन मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का चोरों ने ताला तोड़ा पर मकान मालिक के जाग जाने से वे खिसक लिए। सभी दुकानदारों ने लिखित तहरीर कोठीभार पुलिस दे दी है।

इस संदर्भ में थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने कहा कि मामला संज्ञान में है। चोरी की घटना का अंजाम देने वाले जल्दी गिरफ्त पुलिस की निष्क्रियता से बढ़ीं घटनाएं : राजन ः कोठीभार। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष व एमएलसी प्रतिनिधि राजन विश्वकर्मा ने चोरी की घटना को लेकर प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस की निष्क्रियता से कस्बे में अपराध का ग्राफ बढ़ने लगा है। आए दिन नगर में मार पीट अैर चोरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। यदि  पुलिस सजग होती तो चोरो का मनोबल नहीं बढता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें