फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Mon, 17 Jun 2019 12:20 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे के भवन निर्माण के दौरान दीवार गिरने से शनिवार को एक मजदूर की मौत हो गई थी। रविवार को मुआवजे दिलाने के लिए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ झंझनपुर चौराहे पर मजदूर का शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते चौक-महराजगंज मार्ग पर तीन घंटे आवागमन बाधित रहा। सुबह करीब आठ बजे शुरू हुआ प्रदर्शन 11 बजे तक चलता रहा। मृतक की पत्नी मीरा देवी को ढाई लाख रुपये आर्थिक मदद दिए जाने का आश्वासन मिलने पर हंगामा बंद हुआ।
विज्ञापन

 
क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार खुर्द निवासी पन्नेलाल वर्मा सदर कोतवाली क्षेत्र के झंझनपुर चौराहे से दक्षिण सड़क के पश्चिम अपने आवासीय जमीन पर भवन निर्माण करा रहे थे। यहां सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बैजनाथपुर कला कुर्मी टोला निवासी तूफानी (40) काम कर रहे थे। कार्य के दौरान दीवार गिरने से तूफानी की शनिवार को मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आया तो मृतक के परिजनों के साथ गांव के लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाई जाए। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर कोतवाल रामदवन मौर्य, एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार पुलिस के साथ झनझनपुर चौराहे पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन लोग अपनी मांग पर अडे़ रहे। काफी देर बाद मकान मालिक पन्ने लाल को बुलवाया गया। इसके बाद सुलहनामा तैयार हुआ। पन्ने लाल ने ढाई लाख रुपये हादसे में मृत तूफानी के परिजनों को देने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। उधर, मृतक की पत्नी मीरा देवी ने बताया कि तीन बच्चे हैं। जिसमें बड़ा लड़का श्याम (7), बेटी शिल्पी (3) व सबसे छोटी बेटी ललिता डेढ़ वर्ष की है। एसडीएम सदर सत्यम मिश्रा ने बताया कि नाराज लोगों को समझाया गया। साथ ही भवन स्वामी ने दो किस्त में ढाई लाख रुपये देने का आश्वासन दिया है। आश्वासन मिलने पर हंगामा बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें