फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्ष भिड़े,12 जख्मी

Sun, 14 Feb 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। ताल्ही गांव में ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हुई। 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


गांव के असलम व मोहम्मद सैयद के बीच पट्टे की जमीन को लेकर कई वर्षों से मामला चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सैयद उस जमीन पर निर्माण कराने पहुंचे। मोहम्मद असलम ने विरोध किया। उसी को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हुई।

असलम, आजम, अकरम, तब्ब्सुम, इबरार, गुलाम सरवर, सबीनुननिशा, उजमा व ताहिरा खातून को गंभीर चोटें आईं। दूसरे पक्ष से मोहम्मद तैय्यब, सैयद, ताहिर, मोहम्मद सद्दीक, सफीरुकुन निशा, पांचू, अब्दुल ओहाब, इमामुददीन, मोहम्मद असरत आदि को चोटें लगीं।
विज्ञापन


सभी को सीएचसी बनकटी लाया गया। जहां से हालत गंभीर देखते हुए आजम, अकरम, ताहिरा, उजमा, व दूसरे पक्ष के मोहम्मद तैयद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को जानकारी दी है।

ताल्ही में मारपीट में घायलों का मुलाहिजा को लेकर सीएचसी बनकटी में डॉक्टर व मरीजों के बीच  विवाद हो गया। जिसकी सूचना पर फरेंदा पुलिस मौके पर पहुंची। डॉक्टर श्याम प्रसाद वर्मा ने एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मरीज के साथ आए मुहम्मद असलम ने बताया कि घायलों का इलाज करने के बजाए डाक्टर मामले में लापरवाही करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति विशेष के दबाब में डाक्टर काम कर रहे हैं।
 
जमीन विवाद का मामला विगत कई वर्षों से चल रहा था। वह मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। जमीन पर निर्माण करने की शिकायत पुरन्दरपुर पुलिस से की गई थ्ीा। लेकिन पुलिस गांव में जाना मुनासिब नहीं समझी। जिसको लेकर लोगो में नाराजगी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें