सचिव ने किया कारागार का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राम किशोर ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला कारागार में स्थित बैरकों में जाकर बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे जानकारी ली। समस्याओं के निस्तारण के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए।
उन्होंने जिला कारागार में स्थित लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया। पैराविधिक स्वयंसेवक के रूप में नामित लोगों को बुलाकर उन्हें निर्देश दिए कि जिस भी बंदी को विधिक सहायता की आवश्यकता हो, तत्काल उपलब्ध कराएं। संबंधित बंदी का प्रार्थना पत्र अधीक्षक के माध्यम से जिला प्राधिकरण को भेजें।