फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रॉड से मारा गया था व्यापारी को

विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन
महराजगंज। पंचदेउरी गांव निवासी दवा व्यापारी की मुरारी चौराहे के करीब नहर की पुलिया पर हुई मौत से पर्दा उठ गया है। परिजन शुरू से ही हत्या की आशंका जता रहे थे। इसके लिए परतावल चौराहे पर बुधवार शाम दो घंटे तक जाम कर प्रदर्शन भी किया था। गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण की जानकारी हुई। 
विज्ञापन

यामदेउरवां थाना के पंचदेउरी गांव के 35 वर्षीय दवा व्यापारी रामसकल की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज लिया है। उसका मोबाइल भी नहीं मिला है। घटना स्थल से स्कूटी और जेब रखे कुछ कागज मिले थे। इस मामले को  पुलिस शुरू से ही दुर्घटना करार देने में जुटी रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सिर पर लोहे के राड से हमला करने के कारण मौत होने की बात कही गई है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार गुरुवार को कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें