फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार में गई दो की जान

Mon, 01 Feb 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा/ पुरंदरपुर। तेज रफ्तार व कोहरे के चलते दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के शिकार होने वालों में एक पीएनसी कर्मचारी था।
विज्ञापन


फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर के झगरूपुर निवासी दीनानाथ व सत्यकुमार बाइक से भगवतनगर गये थे। शनिवार रात करीब आठ बजे वापस लौटते समय तेज कोहरे के कारण बाइक लोक विद्या पीठ नगर रेलवे ढाले के किनारे लगे लोहे के पाइप में टकरा गई। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आयी।

लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी बनकटी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान सत्य कुुमार की मौत हो गई। दीनानाथ की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरन्दरपुर चौराहे से रानीपुर आते समय पीएनसी में काम रहे फोरमैन जम्मू कश्मीर निवासी विजय शर्मा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी बनकटी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होती देखकर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। दोनों की मौत का कारण वाहन का तेज रफ्तार बताया जा रहा है। मौत की खबर सुनकर घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें