फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाचार्य के भाई के साथ मिलकर लगाया था कैमरा

Fri, 06 Jul 2018 12:21 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
प्रधानाचार्य के भाई के साथ मिलकर लगाया था कैमरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के एवरेस्ट इंग्लिश स्कूल के बाथरूम में कैमरा लगाने की साजिश स्कूल से निकाले गए दो शिक्षकों ने रची थी। इस काम में उन्होंने प्रधानाचार्य के भाई की मदद ली थी।
विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि स्कूल से निकाले जाने के बाद से विजय बहादुर और अश्वनी गुप्ता खुद को अपमानित महसूस कर रहे थे। फिर दोनों ने मिलकर स्कूल की प्रधानाचार्य से बदला लेने की ठानी। इसके लिए उन्होंने साजिश रची और बाथरूम में कैमरा लगाने की कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। उन्हें स्कूल में प्रवेश करने में सफलता नहीं मिली। ऐसे में बाथरूम में कैमरा लगाना संभव नहीं था। इसके बाद विजय और अश्वनी ने प्रधानाचार्य के भाई एजो को झांसा देकर अपने साथ मिलाया और बाथरूम में कैमरा लगाने के लिए उसे तैयार कर लिया। दोनों को फरवरी में स्कूल से निकाला गया था। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि कैमरा लगाने के बाद विजय और अश्वनी ने अपने मोबाइल पर वीडियो डाला और फिर उसे वायरल कर दिया। शहर में यह वीडियो वायरल होते हुए कुछ अभिभावकों तक पहुंचा और स्कूल का नाम पता चलते ही हंगामा हो गया। मौर्य ने कहा कि एजो को भी जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें