फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ने तोड़ा दम

Sun, 28 Oct 2018 12:48 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार ने तोड़ा दम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
निचलौल (महराजगंज)। थाना क्षेत्र के निचलौल सिसवां मार्ग के गांव आमू तालाब के निकट स्थित पुल पर शनिवार को सुबह करीब दस बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चालक की मौत के बाद उसका साथी भयभीत होकर घटना स्थल से भाग गया। वहीं, मौका देख ट्रक चालक भी ट्रक को छोड़कर भाग निकला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के जटहा बाजार थाने के गांव पड़रही ऊर्फ पकरी निवासी मनेजर (55) अपने साथी कटीहाई भरपुरवां गांव निवासी लालबाबू के साथ बाइक से रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में सिसवा सड़क के गांव आमू तालाब के निकट पुल पर ओवरटेक करते समय बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में बाइक चला रहे मनेजर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी लालबाबू घटना से भयभीत होकर घटनास्थल से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने हुए था। इंस्पेक्टर हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। ट्रक व बाइक को थाने लाया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिवार वालों की तरफ से तहरीर दिए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें