फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर के आवास में लाखों की चोरी

Sat, 25 Jun 2016 12:38 AM IST
mahrajganj
विज्ञापन
चुराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोठीभार थाना के ग्रामसभा बीजापार स्थित किसान सेवा सहकारी समिति में सिसवा ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी सहकारिता प्रभुनाथ तिवारी के आवास में गुरुवार रात चोरी हो गई। पीछे के रास्ते घुसे अज्ञात चोरों ने आठ हजार नकद सहित लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए।
विज्ञापन


कुशीनगर, कसया के ग्रामसभा कांखोरियां निवासी प्रभुनाथ तिवारी अपनी 26 वर्षीय पुत्री उमा तिवारी के बीमारी के दौरान असामयिक मृत्यु के बाद गांव चले गए थे। आवास खाली पाकर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे चोरों ने आलमारी, बक्से और बेड के अंदर रखे डेढ़ लाख की कीमत के जेवर और आठ हजार रुपये नकद सहित घरेलू सामान चुरा ले गए। शुक्रवार सुबह प्रभुनाथ तिवारी पत्नी नीलू तिवारी के साथ आवास पर पहुंचे। दरवाजे का ताला खोलकर जब अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। पत्नी नीलू बिखरा सामान देखकर अचेत हो गईं।

उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रभुनाथ तिवारी ने थाने में तहरीर देकर घटना का पर्दाफाश की मांग की है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें