फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत, चार घायल

Sat, 09 Jul 2016 12:16 AM IST
महराजगंज/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से गड्ढे में पलटी टेंपो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा/बृजमनगंज। क्षेत्र के फरेंदा-बृजमनगंज मार्ग पर समय माता स्थान के समीप पिकअप और टेंपो की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। वहीं टेंपो पर सवार चार अन्य लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बनकटी पर ले जाया गया। जहां से एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मुंबई से आ रहे बृजमनगंज के सोनाबंदी निवासी जवाहिर, लौकही के मिठाई लाल, दुर्गापुर अदरौना निवासी राधेश्याम अपने परिवार के तीन अन्य लोग के साथ सुबह छह बजे आनंदनगर पहुंचे। टेंपो रिजर्व करके घर के लिए चल दिए। अभी वह समय माता के समीप जंगल में पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो छटक कर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। टेंपो में सवार जवाहिर की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य सवार राधेश्याम, मिठाई लाल, चालक फरेंदा खुर्द निवासी सज्जाद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बनकटी ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के  करीब दो घंटे के बाद बृजमनगंज पुलिस मौके पहुंची। लोगों के काफी प्रयास के बाद टेंपो को बाहर निकाला गया। चूंकि टेंपो के गड्ढे में पलटने के बाद ऊपर से साखू का एक बोटा गड्ढे में गिर गया। इसके नीचे दबने जवाहिर का शव दब गया। पुलिस ने क्रेन बुलाकर शव को बाहर निकलवाया। शव की काफी प्रयास के बाद शिनाख्त हो पाई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें