फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया नगर करंट से किशोरी की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
विज्ञापन
करंट से मौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 लोहिया नगर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। करंट से किशोरी की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही शबनम के भाई की शादी थी।
विज्ञापन

सदरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहिया नगर निवासी शबनम शनिवार की रात खाना खाने के बाद सोने के लिए चली गई। उसके रिश्तेदार भी आए थे। बताया जा रहा है कि इस बीच बिजली कट गई तो मच्छर काटने के दौरान वह क्वायल लेने के लिए चली गई। इसी बीच बिजली आ गई। उसके बाद वह दरवाजे का चैनल जैसे ही खोली करंट की चपेट में आ गई। चिल्लाने की आवाज पर घर वाले पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि शबनम के भाई की दो दिन पहले ही शादी थी। घर में खुशी का माहौल था। सभी रिश्तेदार जुटे थे लेकिन एक पल में सब कुछ बदल गया। घर वालों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। रिश्तेदार व पड़ोसी ढाढ़स बधा रहे थे कि होनी को कौन टाल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें