फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से किशोर की मौत

Thu, 31 May 2018 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से किशोर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। सोनौली कोतवाली थाना के भगवानपुर के खलंगा टोला में बुधवार सुबह करीब दस बजे साइकिल पर सीमेंट लादकर घर जा रहा एक किशोर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गया गया। उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।      
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि परसा मलिक थाना क्षेत्र के गांव अहिरौली के परसौनी टोला निवासी 12 वर्षीय अब्दुल हसन भगवानपुर बाजार से साइकिल पर सीमेंट लेकर घर आ रहा था। वह भगवानपुर के खलंगा टोले के पास पहुंचा था कि मदरी की ओर से आ रही ट्रैक्टर ट्राूली की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने लगा। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बाबा शाह आलम की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें