फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्के डिकी तोड़कर दो लाख 70 हजार ले उड़े

Fri, 14 Jun 2019 12:38 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
उचक्के डिकी तोड़कर दो लाख 70 हजार ले उड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। शहर में चोरों का गैंग सक्रिय हो गया है। मऊपाकड़ चौराहे पर बाइक की डिकी से रकम लेकर उच्चका फरार हो गया और किसी को भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को गल्ला व्यापारी जितेश रौनियार भारतीय स्टेट बैंक से रकम निकालकर बाइक की डिकी में रखकर मऊपाकड़ चौराहे पर पहुंचे और फल खरीदने में लगे। इसी    बीच उचक्के बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखे रुपये निकालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गल्ला व्यापारी जितेश रौनियार निवासी करमहां गुरुवार को भारतीय स्टेट बैंक पहुंचे। यहां अपने खाते से दो लाख 82 हजार रुपये निकालने के बाद उसमें से दो लाख 70 हजार रुपये बाइक की डिकी और 12 हजार रुपये अपनी जेब में रख लिए। तत्पश्चात बाइक से मऊपाकड चौराहे पर पहुंचे। बाइक खड़ी कर फल खरीदने चले गए। फल खरीदकर लौटे तो बाइक की डिकी टूटी हुई थी। उसमें रखे रकम नहीं थे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। नगर चौकी इंचार्ज सुनील वर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें