फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को पीटने पर गुस्सा फूटा, चक्का जाम

Thu, 09 Jun 2016 12:24 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
पिटाई के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छात्र नेता की  पिटाई से गुस्साए छात्रों ने  चौकी प्रभारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नगर चौकी के पास चक्का जाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद सीओ के आश्वासन के बाद छात्र माने तो जाम समाप्त हुआ।  जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के पीछे अनुसूचित के छात्रावास के पास कुछ छात्र जुआ खेल रहेे थे। तभी नगर पुलिस मौके पर पहुंची।    
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस को चकमा देकर जुआरी भाग निकले। आरोप है कि वहीं मौजूद छात्र सुनील कुमार को पुलिस चौकी लाई। वहां उसे पीटा गया।  पीटने वाले चौकी प्रभारी के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। आरोप है कि उसे छोड़ने के लिए पुलिस वालों ने 25 हजार रुपये की मांग की।
  इसकी जानकारी अन्य छात्र नेताओं को हुई तो पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ द्विवेदी और छात्र नेेता बलराम दूबे के नेतृत्व में चौकी पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।  इस दौरान गुस्साए छात्रों ने शाम करीब साढे पांच बजे से साढे छह बजे तक चक्का जाम   किया।  उनकी मांग थी कि चौकी    प्रभारी व उनके तथ कथित रिश्तेदारों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

  इस दौरान पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। सूचना पर कोतवाली में पहुंचे सीओ त्रिलोकी नाथ पांडेय ने आश्वासन दिया कि जांच   कराई जाएगी।  तब छात्र माने। इस दौरान त्रिभुवन वर्मा, अरविंद कुमार सिंह, आकाश श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव, सुधांशु मिश्र, राहुल गौड़, राहुल कश्यप, घनश्याम सिंह, आदित्य यादव, संदीप पटेल सहित बड़ी संख्‍या में  छात्रनेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें