फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीटकर नहर के किनारे फेंका

Fri, 17 Jun 2016 12:32 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
‌पिटाई करने के बाद फेका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेता सुरहुरंवा गांव के नहर की पटरी पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। होश आने पर बताया कि प्रेमिका के रिश्तेदारों ने उस पर हमला कर मरा समझ कर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर  लिया है। 
विज्ञापन


 सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के नेता सुरहुरवा निवासी सुधीर कानपुर में बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र है। उसका श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परसिया निवासी एक युवती से प्रेम चल रहा था। सुधीर कुमार ने बताया की मंगलवार की शाम को कानपुर से गोरखपुर के लिए चला था। अभी वह गोरखपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा था की उसकी प्रेमिका ने फोन कर अपने घर खाना खाने के लिए बुला लिया। सुधीर गोरखपुर से चल कर नेता सुरहुरवां न जाकर परसिया  चला गया। 

 वहां पहले से मौजूद गोरख,कृष्णा यादव, शैलेष विश्वकर्मा और शेषमणि के साथ सुधीर ने रात में खाना खाया। बताया जा रहा है कि प्रेमिका परसिया में अपने बुआ के घर पर रहती थी। शेषमणि सुधीर को छत पर ही किसी बात को लेकर मारने पीटने लगा। प्रेमिका के विरोध करने पर उसे भी बांधकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद सुधीर को बुरी तरह मार पीट कर नेता सुरहुरवां गांव के किनारे नहर की पटरी पर मरा समझ कर फेंक दिया। सुबह तीन बजे के आस पास प्रेमिका ने इसकी सूचना सुधीर के नाना को फोन कर दी। 
विज्ञापन


नाना रामलाल ने इसकी जानकारी सुधीर के पिता को दी। दोनों लोग बेटे को ढूंढने निकले तो देखा की बेटा सुधीर अधमरी हालत में नहर की पटरी पर पड़ा हुआ है। उसे उठा कर लोगों ने तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है।  इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव ने चार युवकों पर  मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें