फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिरकर युवक की मौत

Sun, 04 Dec 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
accident - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
फरेंदा। रूनुआ में ब्रह्मभोज में टेंट हाउस लगाने गए युवक की छत से गिर कर मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा हैं।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा निवासी धर्मेंद्र जायसवाल (33) गांव के ही एक टेंट हाउस में काम करता था। शुक्रवार को रूनआ गांव के रामवृक्ष के यहां ब्रह्मभोज में सट्टा करने गया था। शाम को टेंट बांधने के लिए छत पर चढ़ गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। 

जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर वे तत्काल अस्पताल पहुंचे। पत्नी व परिजनों की चीख से मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं। धर्मेंद्र की दो बेटियां व एक बेटा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज 
विज्ञापन
विज्ञापन

दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें