फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को भेजें जेल :डीआईजी

Mon, 15 Feb 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
 डीआईजी ने सोमवार को पुलिस लाइंस में सीओ व एसओ के साथ बैठक की। निर्देश दिए कि अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाएं। उन्हें जेल भेजें। क्राइम मीटिंग के बाद डीआईजी शिवसागर सिंह सोनौली सीमा का जायजा लिया।
विज्ञापन


डीआईजी शिव सागर सिंह ने अपराध मामलों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान एक-एक थानाध्यक्ष से उनके क्षेत्र में हुए अपराध में कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही डीआईजी ने कहा कि छोटी से छोटी बात को पुलिस गंभीरता से ले और मौके पर पहुंचे। आगामी त्योहार व एमएलसी चुनाव को भी गंभीरता से लेने की बात कही। सरहद के थानेदारों को तस्करी रोकने पर विशेष बल दिया। इस दौरान एसपी भारत सिंह यादव अन्य अधिकारी मौजूद थे।

क्राइम मीटिंग के बाद डीआईजी शिवसागर सिंह सोनौली सीमा का दौरा कर नो मेंसलैंड का जायजा लिया। सोमवार की शाम करीब पांच बजे डीआईजी एसएसबी कैंप कार्यालय पहुंचे। मौके पर एसपी भारत सिंह यादव, सीओ नौतनवा गोपीनाथ सोनी, एसएसबी के सहायक सेनानायक  सेनानायक सौरभ मालवीय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें