लखनऊ से इलाहाबाद
जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कुंडा कोतवाली के बाबूगंज के पास पलट गई। इस
दौरान कार में बैठे पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कुंडा में
भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत ज्यादा खराब होने पर उसे इलाहाबाद रेफर
कर दिया गया।
क्षेत्र के पुरनिया चौराहा अलीगंज सेक्टर एक के निवासी
अरविन्द कुमार (52) पुत्र मनोहर रविवार की रात पत्नी विनीता देवी (48) बेटी
आकांक्षा (27) व सरोजा देवी (58) पत्नी विनय कुमार के साथ इलाहाबाद एक
समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार जैसे ही कुंडा कोतवाली क्षेत्र के
बाबूगंज रेवले फाटक के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे
गड्ढे में चली गई। इससे सभी लोग घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने दौड़कर
क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला और घटना की जानकारी कोतवाली
पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों
की मदद से घायलों को सीएचसी कुंडा में भर्ती कराया। जहां से सरोजा देवी की
हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।