फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस से दंपति झुलसे, बिजली से घर जले

Mon, 25 Apr 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
डंठल की आग बढ़ने से तीन गांव के लोग दहशत में आ गए। - फोटो : गोविंद साहनी
विज्ञापन
घुघली थाना क्षेत्र के पुरैना में गैस से खाना बनाते समय आग लग गई। एक महिला झुलस गई।  बचाव में पति भी आग की चपेट में आ गए। गांव वालों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक सोमवार सुबह भागीरथ की पत्नी रजनी खाना बना रही थीं। अचानक रजनी के कपड़े में आग पकड़ ली। जिससे वह गंभीर रूप से जल गईं। पत्नी की चीख सुनकर पति भागीरथ बचाने पहुंचे लेकिन आग ने उन्हें भी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों बुरी तरह से झुलस गए। आग के शोर पर आस पास के लोग पहुंच गए। आग बुझाकर दोनों को जिला अस्पताल ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। भागीरथ का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मिठौरा प्रतिनिधि के मुताबिक चौक थानाक्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी में बिजली की चिंगारी से लगी आग से तीन मकान जल कर राख हो गए। सोमवार शाम पांच बजे बिजली आने से तेज हवाओं से तार आपस में टकराने लगे। पास के तीन लोगों का मकान में आग लग गई। गांव के चन्दन, राम चन्द्र और विनोद यादव के घर का सारा सामान जल गया। अग्निशमन को एसओ चौक ने फोन करके सूचित किया। स्वयं घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के मदद से आग पर काबू पाया। आग को बुझाते समय अंबरीश यादव की पत्नी शान्ति का पैर जल गया। ग्राम प्रधान जंत्री चौधरी, एसओ चौक अजय सिंह, बबलू यादव आदि ने बुझाने में मदद की ।
विज्ञापन


ठूठीबारी प्रतिनिधि के मुताबिक गेहूं के डंठल जलाते समय जमुई गांव के सिवान में भीषण आग लग गई। गांव वालों और पुलिस की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया। बताया जा रहा कि सोमवार दोपहर जमुई कला गांव के पश्चिम स्थित गेहूं के खेत में किसी ने डंठल जला दिया। तेज पछुआ हवाओं और चिलचिलाती धूप में आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर जमुईकला के सिवान में फैलने लगी। पास के गांव पिपरिहा, जमुईकला, झरवलियां गांव वाले दहशत में आ गए। घटना की जानकारी ठूठीबारी कोतवाली में दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आस पास के पंपिंग सेटों को चालूकर आग बुझाने में लाग लग गए। इस दौरान राजकुमार मिश्रा का पंपसेट आग की चपेट में आ गया। सूझबूझ और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
फरेंदा प्रतिनिधि के मुताबिक पुरंदरपुर क्षेत्र के तिनकोनिया नर्सरी में खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से चार लोगों की झोपड़ी में आग लग गई। जिससे सारा समान जलकर राख हो गया। 

 बताया जा रहा कि रामदरश के घर चूल्हे पर खाना बन रहा था। तेज हवा के कारण निकली चिंगारी से रामदरश के घर में आग लग गई। जब तक लोग सोचते तब तक उनके बगल के संजय, केशव व बलिकरन के भी घरों में आग लग गई। आग की भवाहता को देखते हुए गांव वालों ने आग को देखते ही बुझाने के लिए पंपिंग सेट से पानी फेंकना शुरू कर दिया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक चारो के घरों के राशन, कपड़ा व नकदी जल गई। 
विज्ञापन

आग की घटना सुनकर राजस्व विभाग व ग्राम प्रधान योगेन्द्र सहानी आदि लोग पहुंच गए। लोगों को डंठल न जलाने की बात कही गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें