फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया

Mon, 14 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
प्रतियोगिता प्रथम स्थान संजय कुमार राव को मिला - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
 साधुशरण भारद्वाज इंटर कॉलेज बेलवा काजी में रविवार को विज्ञान क्लब की ओर से वैज्ञानिक प्रतिभा ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के 23 जूनियर हाई स्कूल के 267 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता प्रथम स्थान संजय कुमार राव को मिला। द्वितीय सन्नी वर्मा व तृतीय पुरस्कार गजेंद्र प्रसाद को मिला। शक्तिमान गुप्ता, साधना यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, अंशुमान चौधरी, अवनीश त्रिपाठी, बृजेश कुमार, आदित्य सिंह, आकाश कुमार, राजेन्द्र जायसवाल व धीरज जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार मिला। 

प्रथम पुरस्कार में कलर टीवी, द्वितीय में साइकिल व तृतीय पुरस्कार में मोबाइल फोन दिए गए। सांत्वना पुरस्कार में दीवाल घड़ी दी गई। प्रबंधक पूनम पांडेय व प्रधानाचार्य पुरेन्द्र पांडेय ने उज्जवल भविष्य की कामना की। मुख्य अतिथि सूचना अधिकारी प्रभाकर तिवारी ने बच्चों की लगन की सराहना की, विशिष्ट अतिथि सिद्धार्थ पांडेय ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों को एक मंच मिलता है। ऐसे आयोजन किए जाते रहना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. घनश्याम पांडेय ने किया। विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाओं के अलावा छात्र, छात्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें