महराजगंज। मंगलवार को सीएचसी निचलौल के आकस्मिक निरीक्षण में नदारद मिले कर्मचारियों का सीएमओ पीके लारी ने वेतन रोकने का आदेश दे दिया। यहां डा.एनएल कुशवाहा 21 नवंबर से 25 नवंबर तक अवकाश पर हैं। डा. अंग्रेश सिंह 12 नवंबर से उपार्जित अवकाश पर है। प्रभारी अधीक्षक डा. डीएन सिंह उपस्थित मिले।
डा. रश्मि सिंह बीडीएस, आप्टोमेटिस्ट जितेंद्र कुमार पटेल, एएनएम निशा देवी अनुपस्थित मिले। इनका अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिया। जांच में पता चला कि 21 नवंबर को टीबी के पांच मरीजों की जांच की गई थी। इस माह केवल एक एचआईवी मरीज की जांच पर सीएमओ ने आईसीटीई के एलटी को चेतावनी दी। प्रसव में सफाई व्यवस्था एवं आवश्यक औषधियां उपलब्ध पाई गई। तथा प्रसव हेतु दो मरीज भर्ती पाए गए। एक्सरे विभाग का निरीक्षण किया। जिसमें मशीन चालू हालत में मिला तथा दो मरीज का एक्सरे किया गया।
आरबीएसके टीम द्वारा चिकित्सा कार्य ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। उनको सुधार लाने का निर्देश दिया गया। मरीजों ने नाश्ता एवं भोजन मिलने की बात कही। स्टाफ नर्स स्वर्णलता रिकार्ड सही ढंग से प्रस्तुत नहीं कीं। सीएमओ पीके लारी ने नाराजगी व्यक्त किया तथा भविष्य में सभी रिकार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 108,102 एंबुलेंस सेवा का ड्राप बैक काफी कम है। एमओआईसी को निर्देश दिया गया कि वह ड्राप बैक को बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। जन्म-मृत्यु के रजिस्टर में आंकड़ा सही नहीं मिला।