सेल्स टैक्स डिप्टी कमिश्नर ने आइस्क्रीम फैक्ट्री में छापा मारा।
- फोटो : अमर उजाला
आइसक्रीम फैक्ट्री पर जांच करने गए सेल टैक्स के डिप्टी कमिश्नर के साथ वहां के कर्मचारियों से कहा सुनी के बाद घेर लिया नौबत हाथपाई तक आ गई। मुनीब ने अधिकारी के साथ गए सिपाही और चालक पर पांच हजार रुपये छीनने का आरोप लगाया। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरपाती चौराहे पर रायल आइसक्रीम फैक्ट्री पर बृहस्पतिवार की सुबह डिप्टी कमिश्नर आशीष कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। वह चालक जयप्रकाश, सिपाही के साथ अंदर गए। फैक्ट्री के मैनेजर मशालुदीन ने पांच हजार रुपये कैश छीनने का आरोप लगाया। फैक्ट्री मालिक जफर खान उस समय गोरखपुर में थे उन्होंने छोटे भाई गोपाली को फैक्ट्री पर भेजा।
गोपाली की वहां डिप्टी कमिश्नर से कहा सुनी हो गई बात हाथापाई तक आ गई। गोपाली ने 100 नंबर पर सूचना देकर कैश काउंटर से पांच हजार रुपए और चाभी छिनने का आरोप लगाया। मामला बिगड़ता देख डिप्टी कमिश्नर का ड्राइवर जयप्रकाश फैक्ट्री से भाग कर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी एसओ रमाकर यादव को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
इस बीच डिप्टी कमिश्नर ने घटना की जानकारी सेल्स टैक्स कमिश्नर आशीष मिश्रा को दी। मौके पर पहुंचे कमिश्नर आशीष मिश्रा ने मामले को सुलझाकर आइस फैक्टी का स्टोर रूम, कारीगर की संख्या वाषिक बिक्री, जनरेटर की क्षमता की जांच करते हुए आईस फैक्ट्री के मालिक जफर खान को 30 मई तक 30 हजार टैक्स जमा करने का नोटिस दिया ।