फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में जली महिला, हत्या का शक

Sat, 13 Feb 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
करमहा में शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से एक महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मायका पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के करमहा निवासी शाहजहां शुक्रवार सुबह पांच बजे अपने कमरे में थी। अचानक आग की लपटों से वह घिर गई। घर वाले जब तक जानते काफी झुलस गई थी। उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान दोपहर उसकी मौत हो गई।

विवाहिता के पिता इदरीश अहमद निवासी गजपुर उरुवा गोरखपुर का कहना है कि शादी के बाद डेढ़ महीने तक ससुराल रही। उसके बाद पति घर पहुंचा दिया। 29 जनवरी को शाहजहां की सास आई और साथ ले गई। बृहस्पतिवार को शाहजहां से बात हुई। कहा कि जेठानी अंजुम और पति शान अली मारपीट कर भगा रहे हैं।
विज्ञापन


 पिता का आरोप है कि उनके दामाद का दूसरी महिला से संबंध हैं। जिस कारण वह घर में नहीं रखना चाहता था। विरोध करने पर उन्हीं लोगों ने जला कर मार डाला। इस संबंध में इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव का कहना है कि शाहजहां की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई है। मायका पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें