फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहशत में कटी रतनपुरा की रात

Mon, 03 Jun 2019 12:09 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दहशत में कटी रतनपुरा की रात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। ग्रामीणों और पुलिस के बीच शनिवार को विवाद होने के बाद पनियरा थाना क्षेत्र के रतनपुरवां गांव के टोला लौकियाबान के लोग दहशत में हैं। ग्रामीणों की शनिवार की रात दहशत में कटी। लोगों को रातभर नींद नहीं आई। आधी रात को गांव में पुलिस पहुंची तो लोग सहम गए। घटना में शामिल आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। रविवार को दिन में गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


शनिवार को डायल 100 पुलिस की गाड़ी मंे ट्रैक्टर से खरोच लग गई थी। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस के बीच मारपीट हो गई थी। शनिवार की रात गांव के ज्यादातर लोग अपने घरों में नहीं थे। पुलिस के डर से घर छोड़कर अन्यत्र चले गए थे। घर में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग ही मौजूद रहे। तमाम घरों में तो चूल्हा भी नहीं जला था। मवेशी खूंटे पर ही बधे थे। उन्हें चारा खिलाने वाला कोई नहीं था। बिजली होने के बाद भी घरों के आगे की लाइट लोगों ने बुझा रखी थी। रात के सन्नाटे को चीरती हुए खूटे पर बंधे मवेशियों की आवास कानों में गूंज रही थी। महिला, बच्चे एवं बुजुर्ग रात में सहमे रहे कि कब पुलिस आ जाएगी, कोई ठीक नहीं। लोगों को जो डर था, वही हुआ। करीब आधी रात को गांव में पुलिस पहुंची तो सभी घबरा गए लेकिन पुलिस ने गिने चुने घरों पर ही दस्तक दी। जिससे अन्य लोगों ने राहत की सांस ली। गांव की महिलाओं के मुताबिक पूरी रात दहशत की वजह से नींद नहीं आई। सुबह के समय बैठे-बैठे सभी को झपकी आ रही थी। कार्रवाई के डर से सभी सहमे रहे। दिन में भी गांव में सन्नाटा पसरा रहा। ग्राम प्रधान श्रीभागवत निषाद ने बताया कि शनिवार की रात करीब 1.22 बजे तीन बोलेरो और दो बाइक पर पुलिस कर्मी आए। घर की तलाशी ली और सामान बेतरतीब ढंग से कर दिया। छत बैठी महिलाएं पुलिस को देख सहम र्गइं। वहीं पन्ने लाल ने बताया कि रात में घर में कुछ महिलाएं सोई हुई थीं। उन्हें जगाकर पूछताछ करने के बाद पुलिस चली गई। साथ ही आरोपियों का पता बताने के लिए दबाव बनाया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि विवाद में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस अपना काम निष्पक्ष रूप से कर रही है। किसी को प्रताड़ित करना मकसद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें