फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम को पीटा, रिकाॅर्ड फाड़े

Mon, 01 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पैकोलिया थाना क्षेत्र के बेलघाट बाजार चौराहे पर मारपीट मंे घायल लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना के कवलदह उर्फ सैलदह में रविवार को आवास आवंटियों के पट्टे के जमीन की पैमाइश करने गई राजस्व टीम पर गांव के ही कुछ लोगों ने धावा बोल दिया और पिटाई कर दी। लेखपाल को गंभीर चोटें भी आई हैं। आरोप है कि लोगों ने टीम अभिलेख भी फाड़ डाले। लेखपाल श्रीराम ने सात नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसओ ने घटना को सही बताया कहा कि तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


कवलदह उर्फ सैलदह के कुछ लोगों ने 27 अप्रैल को एसडीएम फरेंदा से पट्टे की जमीन की पैमाइश कराने की मांग की। एसडीएम के आदेश पर रविवार को लेखपाल श्रीराम व राजस्व निरीक्षक तथा प्रशिक्षु लेखपाल पैमाइश के लिए गांव पर पहुंच गए। वहां पट्टेदार व गांव के लोगों में पैमाइश को लेकर बातचीत चल रही थी। इसी बीच सहाबुद्दीन, कमरूद्दीन, फकरूद्दीन, सद्दाम, सलमान, काले व अफजल अपने कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और राजस्व टीम पर टूट पड़े।

हमले में लेखपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। टीम के अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। लेखपाल ने पुरंदरपुर पुलिस को मारने पीटने की तहरीर दी। आरोप लगाया है कि आरोपियों ने टीम के जरूरी अभिलेख भी फाड़ दिए। एसओ पुरंदरपुर अनिल कुमार ने बताया कि मामला सही है। तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें