फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार राजगीर की मौत

Sat, 21 Jul 2018 12:43 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार राजगीर की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेरेंदा (महराजगंज)। बड़हरा चौराहे पर फोटो कापी कराने गया बाइक सवार राजगीर तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी बनकटी ले जाया गया। जहां घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान राजगीर मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे के दौरान वह हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन


फरेंदा थाना क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द के बरई टोला निवासी जनार्दन (35) शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे बाइक से फोटो कापी कराने के लिए घर से बड़हरा चौराहे पर जा रहे थे। अभी वह चौराहे पर पहुंचने वाले ही थे कि महराजगंज से फरेंदा की तरफ आ रहे तेज रफ्तार स्कार्पियों ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को दी। लोगों की मदद से मौके पर पहुंचीं एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान जनार्दन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी विमला देवी रोते-रोते बेहोश हो जा रही थीं। चार बच्चे रितिका (6), रिया (4), अमन (2) व एक वर्षीय अर्पित समझ नहीं पा रहे थे कि उनके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान राकेश गुप्ता, दिलीप अग्रहरि सहित अनेक लोगों मौके पर पहुंच कर शोक जताया। एसओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें